लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव में रंजिश को लेकर घर पर अकेले रह रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भंगुरा निवासी भागीरथी पुत्र प्रेमचंद ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह गांव के बाहर स्थित अपने मकान में रहते हैं। आरोप है कि तीन जुलाई की शाम करीब सात बजे रंजिश में गांव के ही संतू, उसकी पत्नी तथा राजन उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संतू, उसकी पत्नी तथा राजन के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद