संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। साथ ही निर्धारित समय में उसका समाधान कर शिकायतकर्ता को कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। संवाद