फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बघौली बाजार में युवक से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बघौली बाजार में मीट खरीदने गए एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरैला गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 12 जून को अपने रिश्तेदार विशाल कुमार के घर गांव उतरावल आए थे। आरोप है कि शाम करीब छह बजे वह रिश्तेदार विशाल कुमार और विजय कुमार के साथ बघौली बाजार स्थित एक मीट की दुकान पर खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान बघौली निवासी आरएन वर्मा, शेरू और उदय ने उससे बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें