फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाली देने से मना करने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के भाटपारा गांव निवासी मोहम्मद अय्यूब ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम करीब सात बजे मोहम्मद अय्यूब ग्राम बड़ईपुर रहमानिया मस्जिद के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर भाटपारा निवासी जीशान अहमद, लुकमान अहमद और आदिल अहमद वहां पहुंचे और उसकी मां व बहन को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-मुक्के और डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह किसी तरह अपने घर पहुंचा, तो आरोपी लाठी-डंडा और फरसा लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके और हंगामा करने लगे। डर के मारे पीड़ित ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें