- धनघटा थाना क्षेत्र के पचरा गांव का मामला
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के पचरा गांव में पंचायत के दौरान हुए विवाद की रंजिश में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पचरा गांव निवासी विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अगस्त 2026 को वह अपने दोस्त अभिषेक निवासी परसहर की पत्नी शिवांगी से जुड़े पारिवारिक विवाद की पंचायत में शामिल होने गया था। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच लोगों की मौजूदगी में सुलहनामा भी भी किया गया था।
आरोप है कि पंचायत की रंजिश को लेकर बाद में बकौली सब्जी मंडी के पास देवा निवासी घोरांग, नीरज और दो अन्य लोगों ने एक राय होकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में विशाल के बाएं आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं।
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।