बस्ती। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान जीआरपी ने युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने की पहचान दिनेश कुमार गांव जंगल उन बउरहवा सरही, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बस्ती बांकेलाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी प्रभारी सरोज प्रसाद कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी पूर्वी छोर के पास खड़े एक युवक से पूछताछ करने लगे तो वह पुलिस को देख घबराने लगा।
पुलिस ने संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ।