फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरिया बाजार-मुखलिसपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार देर रात उमरिया बाजार-मुखलिसपुर मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसे में बाइक सवार युवक और पैदल सड़क को पार कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया।
पहली दुर्घटना स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा के सामने हुई। क्षेत्र के भाटपार गांव निवासी 24 वर्षीय विकास पुत्र गिरीश चंद्र, मंझरिया गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू के साथ बाइक से बरात से घर लौट रहे थे । स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को लोगों ने सीएचसी में मलौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोलू का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना लहुरेगांव के पास हुई। लहुरेगांव निवासी 72 वर्षीय फूलचंद पांडेय उर्फ फेरू पांडेय पैदल सड़क को पार कर रहे थे। उसी समय धनघटा से उमरिया बाजार की तरफ तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बोलेरो को थोड़ी दूर आगे खड़ी कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल हुए फूलचंद उर्फ फेरू पांडेय को लोगों ने सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। दोनों मामले में अभी तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें