फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इलाज के दौरान युवती की मौत, हंगामा

Thu, 23 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हदावल बाईपास के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत की जांच करते एसएसआई।संवाद
विज्ञापन
- मेंहदावल बाईपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
धनघटा क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हुई तो वह उसे 15 फरवरी को लेकर मेंहदावल बाईपास स्थित एक प्राईवेट अस्पताल लेेकर पहुंची। बेटी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद अस्पताल के कर्मियों ने बेटी का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर रात बेटी की मौत हो गई। पीड़ित मां का आरोप हैं कि अस्पताल के लोगों ने जो ऑक्सीजन लगाया था, उसमें ऑक्सीजन ही नहीं आ रहा था। परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सीएमओ डॉ . अनिरूद्घ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई लिखित शिकायत करता हैं तो जांच कराई जाएगी। कोतवाली के एसआई हरेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर वह जांच के लिए पहुंचे थे। बाद में पीड़ित ने लिखित दिया कि वह अस्पताल के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें