फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनसीआरबी से प्राप्त पत्र के आधार पर जांच में सामने आया कि थाना क्षेत्र के रामपुर मध्य निवासी सद्दाम हुसैन द्वारा अपने व्यक्तिगत विवरण में हेरफेर कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


पहला पासपोर्ट वर्ष 2015 में जारी हुआ था, जबकि दूसरा पासपोर्ट वर्ष 2024 में नाम, जन्मतिथि तथा अन्य विवरण में बदलाव कर बनवाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने अपने नाम के अक्षरों, माता के नाम और जन्मतिथि में परिवर्तन कर दूसरा पासपोर्ट जारी कराया, जबकि पहला पासपोर्ट पहले से ही अस्तित्व में था। पुलिस जांच में यह कृत्य प्रथम दृष्टया पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12(1) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4) के अंतर्गत अपराध पाया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें