फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टैंड फैन से करंट लगने से युवा कुश्ती खिलाड़ी की मौत

Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकास पांडेय की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चक महुआ, मोलनापुर में शुक्रवार को मवेशी के लिए स्टैंड फैन लगाते समय युवा कुश्ती खिलाड़ी को करंट लग गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वर्ष 2023 में उन्हें मुजफरनगर में आयोजित 67वीं प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक मिला था।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के चक महुआ, मोलनापुर के संगम पांडेय के बड़े पुत्र विकास पाण्डेय (23) पढ़ाई के साथ खेल में काफी दिलचस्पी रखते थे। प्रदेश में आयोजित दंगल में हिस्सा लेकर कुश्ती कला का प्रदर्शन करते थे। शुक्रवार को घर के बगल में बने पशु बाड़े में विकास मवेशी के लिए स्टैंड वाला पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट का झटका लगा, और वह उसी में चिपक गए।
आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और अथक प्रयास के बाद उन्हें किसी तरह पंखा से हटाया। आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में विकास पाण्डेय मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। जिले का नाम रोशन करने वाले होनहार खिलाड़ी विकास पाण्डेय की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें