फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत

विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुंबई में धनघटा के युवक की मौत
विज्ञापन

- मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
- धनघटा के सिसवा गांव कर रहने वाला है राहुल
- एक माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी युवक की रविवार को मुंबई में खाड़ी में स्नान करते समय डूब जाने से मौत हो गई। घर के कमाऊ बेटे की अचानक मौत होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिसवा गांव निवासी रामजियावन का 24 वर्षीय बेटा राहुल मुंबई में ड्राइवरी करके परिवार को भरण पोषण करता था। अभी पिछले 12 मई को उसकी शादी थी तो घर आया था। शादी आदि सकुशल निपटने के बाद वह 22 जून को वह मुंबई काम करने गया था। परिजनों का कहना है कि सूचना मिली है कि राहुल का रविवार को अवकाश था। वह अपने साथियों के साथ खाड़ी में नहाने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। साथ गए लोग शोर मचाए तो पुलिस पहुंची। गोताखोर काफी देर तक तलाश किए उसके बाद राहुल की लाश मिली। परिजनो का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव के लोग और रिश्तेदार वही पर शव का अंतिम संस्कार करेंगे। घर के कमाऊ बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें