फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देर रात वोटरों से मनुहार करते रहे प्रत्याशी

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदाताओं तक अपनी अपील पहुंचाने वाले दिग्गजों को निकाय चुनाव में घर-घर पहुंच कर वोटरों से मनुहार करने का वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्गज जब गांव में पहुंच रहे हैं तो वहां की टूटी नालियां, सड़कें लोग उन्हें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

नवगठित नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष के लिए कई लोगों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए सत्ता और विपक्ष के नेता मतदान के अंतिम क्षण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस सीट पर दिग्गज नगर पंचायत के गली-गली में भ्रमण करते हुए देखे गए। वहीं पर मतदाता भी विकास के कर्णधारों को अपने बीच पाकर खरी-खोटी सुनाने में परहेज भी नहीं कर रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि सभी दलों के नेता इस समय वोट के लिए गांव की गली-गली में घूमते हुए एक एक वोट को सहेजने में लगे हुए हैं।
इसी तरह अपने पद पर रहते हुए सक्रिय होकर विकास कार्यों की तरफ ध्यान देते तो शायद ही किसी गांव में मूलभूत सुविधा की कमी रह जाती। जब वोट का समय आया तो वोट के लिए वादे पर वादे करते चले जा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद अपने वादे को भूलकर गांव की तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। बृहस्पतिवार को मतदाता किसे वोट देकर किसके सिर पर ताज बिठाते हैं, यह तो 13 मई को ही पता चल सकेगा। मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी हरसंभव कोशिश करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें