रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के गागरगाड में चल रहे सात दिवसीय प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन का मैच दो पारियों में खेला गया। इसमें रसूलपुर और बछईपुर ने सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह बनाई।
प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच रसूलपुर और पौली के बीच खेला गया। रसूलपुर के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी पौली की टीम ने 10 ओवर में 91 रन ही बना पाई और आलआउट हो गई। विजेेता टीम के खिलाड़ी अभिषेक की नाबाद 42 रन और तीन विकेट की बदौलत रसूलपुर ने यह मैच जीत लिया।
इसी प्रकार ग्राउंड में दूसरी पारी का मैच बछईपुर और माझाचहोडा के बीच खेला गया। माझाचहोड़ा ने टांस जीतकर बछईपुर को पहले बैटिंग करने का मौका दिया। बछईपुर ने 91 रन बनाकर अपने प्रतिद्वंद्वी टीम माझाचहोड़ा को लक्ष्य दिया। जवाब मेंं माझाचहोड़ा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजक डॉ जयप्रकाश शर्मा, रंजीत तिवारी, उमेश सिंह, विरेंद्र यादव, मयंक शर्मा, हरिराम यादव, नंदलाल, बाबूराम शर्मा, रमाकांत चौधरी, श्रीकांत, बलजीत यादव, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।