लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल स्थित आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का शव लटके होने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र हरीराम के रूप में हुई। शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलने पर एसआई अनिल मिश्रा के साथ पहुंची दुधारा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।