धनघटा क्षेत्र के सेमरडाडी गांव का मामला, केस दर्ज
धनघटा। क्षेत्र के सेमरडाडी गांव निवासी युवक को पटीदारों ने मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। युवक अपने हिस्से के खेत की जोताई करा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार लोगों पर केस दर्ज की है।
रामकृपाल पुत्र रामदरश का आरोप है कि वह खेत की जोताई करा रहा था। उसी समय पटीदारी के चार लोग हाथ में डंडा लेकर खेत में पहुंचे और खेत जोताई कराने से मना करते हुए मारने-पीटने लगे। रामकृपाल का कहना है कि वह जान बचाकर भागने लगे तो वह लोग दौड़कर पकड़ लिए और दाहिना हाथ तोड़ दिए। एसओ रामकृष्ण मिश्र का कहना है कि इस मामले में मलौली गांव निवासी किशन यादव, महाखरपुर निवासी दुर्ग विजय और दो अज्ञात पर मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है।