फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Sat, 06 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांटे एवं मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार  पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा पेट्रोल पंप के पास हुई। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कविशा गांव निवासी 25 वर्षीय चंद्रभान चौधरी पुत्र राम बहाल बाइक से 22 वर्षीय मोनू के साथ बस्ती से खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

 मनियरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चंद्रभान की मौत हो गई। जबकि मोनू घायल हो गया।
  घटना के बाद काफी भीड़ जुट गई,जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर एसएसआई रुदल यादव फोर्स के साथ पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बाइक से रिश्तेदार से लौट रहे थे। हादसे में चंद्रभान की मौत हो गई। खबर पर पीड़ित परिजन भी पहुंच गए। दूसरी घटना कांटे  पेट्रोल पंप के पास हुई।
 बडेला गांव के जितवापुर टोला निवासी शिक्षक रामभवन पुत्र शेषराम साइकिल से प्राथमिक विद्यालय बनैता पढ़ाने जा रहे थे। कांटे पेट्रोल के पास विपरीत दिशा से गुजरे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

  जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और टक्कर मारने वाले युवक को बाइक के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें