फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलीनगर पुल के निकट खाई में बेहोश मिला युवक

Mon, 19 Aug 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के ग्राम अलीनगर के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम अलीनगर के निकट पुल के किनारे रविवार की देर रात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसका उपचार सीएचसी नाथनगर पर चल रहा है। घटनास्थल से युवक की बाइक भी गायब होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बस्ती जिला के लालगंज क्षेत्र के ग्राम बक्तूपुर निवासी (19) अर्जुन पुत्र राम बक्श महुली क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी रिश्तेदार कुलदीप गौड़ के घर आया था। रात करीब 9:30 बजे बाइक से घर जाने के लिए निकला, पुल के समीप पहुंच ही था कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से अनियंत्रित होकर नदी की तरफ जाने वाले खाई में गिर गया और बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे उसे बेहोशी की हालत में देखकर लोगो ने शोर मचाया। होश आने पर उसे सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। युवक के अनुसार वह बाइक से घर लौट रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। उसकी बाइक भी मौके से गायब बताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें