फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से युवक की मौत, घर में मातम

Thu, 14 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संत कुमार सैनी की फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर के वार्ड नं 10 में बृहस्पतिवार की सुबह सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बेलहर के वार्ड नं 10 गणेश चौराहा निवासी संत कुमार सैनी (30) पुत्र सरवन सैनी सुबह अपने घर में सो रहा था। उसकी मां मीरा देवी ने बताया कि सुबह वह फ्रिज से पानी पीने के लिए गया, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से उसे मेडिकल काॅलेज भेजा गया, वहां तक पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना की खबर पाकर लोगों में काफी दुख का माहौल देखा जा रहा है। हल्का लेखपाल चंद्रवीर और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र निषाद ने पहुंचकर हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल : संत कुमार सैनी की पत्नी सुधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसके पास केवल एक दो साल की ही पुत्री है। इस घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या महिलाओं ने पहुंचकर उसको ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें