फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कूल्हे के आपरेशन के बाद युवक की मौत, हंगामा

Tue, 24 Jun 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 अजय चौधरी की फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार की शाम को एक युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी ने चिकित्सक पर लापरवाही और 16 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर के कुरियवां निवासी शिवानी चौधरी का आरोप है कि उसके पति अजय चौधरी (38) रविवार को घर पर हैंडपंप के पास फिसल कर गिर गए। जिससे उनके कूल्हे में परेशानी हो गई थी। जिला अस्पताल पर हड्डी रोग के चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद मंगलवार को 11 बजे ऑपरेशन के लिए बुलाया था। उससे पहले चिकित्सक के साथ दो युवक थे और उन्होंने ऑपरेशन के लिए 16 हजार रुपये की मांग की थी। जिसे अस्पताल के बाहर एक दुकान पर दे दिया गया।
सुबह 11 बजे पति को ऑपरेशन कक्ष में ले गए और शाम साढ़े चार बजे ऑपरेशन कक्ष से बाहर निकाले। चिकित्सक ने कहाकि घर ले जाओ। उन्हें प्रथम तल से नीचे उतारा और घर ले जाने की तैयारी में थी। जहां पर कुछ देर बाद ही अस्पताल में ही पति की मौत हो गई। शिवानी का कहना था कि पति का ऑपरेशन भी नहीं किया था सिर्फ पट्टी बांध कर बाहर भेज दिया गया। युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी शिवानी ने 112 नंबर की पुलिस बुला ली और पति के पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोट
सूचना मिली है, अगर युवक की पत्नी पोस्टमार्टम कराना चाहती है तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस पूरे प्रकरण की जांच टीम गठित कर कराई जाएगी। जो भी इसंमे दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें