धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के कचराबारी गांव में मृतक युवक के बारे में जांच करती पुलिस।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
कचरीबारी गांव का रहने वाला था सुनील
धर्मसिहवा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के टोटहां ग्राम पंचायत के कचराबारी गांव निवासी युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
मंगलवार को धर्मसिंहवा क्षेत्र के कचराबारी निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र राजेंद्र साहनी का शव उसकी झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पीड़ित बहन ज्योति पत्नी अनिरुद्घ निवासी अशरफपुर कोतवाली ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित बहन एक महीने से मायके में रह रही थी।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सुनील के बड़े भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गांव वालों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के अनुसार दूसरे नंबर का भाई सुनील नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। दोपहर में छप्पर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता राजेंद्र साहनी रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते हैं।