सड़के हादसे में वृद्धा की मौत, दो घायल
गांव के युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर खलीलाबाद जा रही थी रसस्वती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी के पास सोमवार दोपहर में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के लहरी गांव निवासी दिनेश वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा े गांव की 70 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी राम बुझ गुप्ता को बाइक से खलीलाबाद ले जा रहे थे। जैसे ही लोग कांटे चौकी के पास पहुंचे ही थे, उसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चल रहे दिनेश वर्मा तो बाल-बाल बच गए, लेकिन पीछे बैठी सरस्वती घायल हो गईं।
दूसरे बाइक पर सवार बिहार के गोपालगंज के रहने वाले सुग्रीव साह और राकेश घायल हो गए। वे लोग लखनऊ से आ रहे थे। घायल वृद्धा को सरकारी जीप से जिला अस्पता भिजवाया गया। जबकि दूसरे बाइक सवार दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिला अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने वृद्धा सरस्वती को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार शुरू किया।