संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चाकू के साथ एक आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके जेल भेज दिया। थाना दुधारा पुलिस ने क्षेत्र के च्युटना नहर पुल से एक संदिग्ध को कस्टडी में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अशफाक अहमद निवासी भरवलिया मेहरबली वासीन के रूप में हुआ। पुलिस ने दुधारा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से जेल भेज दिया। संवाद