फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे की प्रकाश व्यवस्था व नाले की देखरेख करेगी नगर पालिका

Mon, 11 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने अधिशासी अधिकारी को दिए निर्देश
विज्ञापन

- मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज की पथ प्रकाश व्यवस्था हो गई थी लचर
- हाईव किनारे बना नाला हो उपेक्षा का शिकार गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश की व्यवस्था व हाईवे के किनारे बने एनएच के नाले की देखरेख अब नगर पालिका करेगी। इससे लाइट खराब होने पर तत्काल दुरूस्त की जाएगी। साथ ही नाले की साफ-सफाई भी नियमित रूप से हो सकेगी। इसके लिए डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया है।
शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर लाइटें लगाई गई हैं। पिछले कुछ समय से यह लाइटें खराब हो गई थीं, जिसके कारण ओवरब्रिज से होकर गुजरने में परेशानी खड़ी हो रही थी। साथ ही सुरक्षा की चिंता बनी हुई थी। इसे लेकर मिली शिकायत के बाद डीएम ने हाईवे प्रशासन को प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए, लेकिन हाईवे प्रशासन इससे कतराता रहा। हालांकि बाद में लाइटें ठीक कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेंहदावल बाईपास के आसपास जल निकासी के लिए नाला बनाया गया है। इस नाले की साफ-सफाई न होने से नाला जाम हो गया है। जिससे बरसात के मौसम में जलभराव होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। इसको देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बैठक कर हाईवे प्रशासन और नगर पालिका परिषद को समन्वय बनाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। यह भी तय किया गया है कि हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश व्यवस्था की देखरेख नगर पालिका परिषद खलीलाबाद करेगी। साथ ही हाईवे के किनारे बने नालों के नियमित साफ-सफाई के लिए भी नगर पालिका परिषद के ईओ को निर्देशित किया गया है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें