संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार की शाम को करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान विशाल पुत्र सर्वजीत 25 वर्ष के रुप में हुई। संवाद