संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे आफताब आलम उर्फ गुड्डू को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन जेएम मिमोह यादव की कोर्ट ने जमानत दे दिया है।
आरोप है कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू निवासी थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर अपने साथियों के साथ बिना अनुमति के दुधारा क्षेत्र के सेमरियांवा में राजनैतिक कार्यक्रम के दौरान प्रचार-प्रसार कर रहे थे। मामले में तत्कालीन एसओ सर्वेश राय की तहरीर पर पुलिस ने थाना दुधारा पर बसपा प्रत्याशी समेत दस नामजद एवं एवं उनके 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। सोमवार को बसपा प्रत्याशी कोर्ट में प्रस्तुत हुए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत दे दिया।