फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नौकरी बदलने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नौकरी बदलने से नाराज एक दुकानदार ने युवक की पिटाई कर दी। विरोध करने पहुंची युवक की बहन से भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला रुईहट्टा घोड़ागली निवासी साधना पत्नी जुगानी ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई अंतिम पहले राज कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता था। काम में मन न लगने के कारण उसने शुक्रवार से सचिन बेकर्स की दुकान पर काम शुरू कर दिया।
आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राज नई दुकान पर पहुंचा और अंतिम को खींचकर सड़क पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के बाद अंतिम ने फोन कर बहन साधना को पूरी जानकारी दी।साधना का आरोप है कि जब वह भाई के साथ राज की दुकान पर पहुंची तो आरोपी ने दोनों के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें