संतकबीरनगर। बखिरा थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छपिया गांव स्थित स्कूल के पास से बरईपार निवासी प्रिंस सिंह उर्फ सोनू सिंह और शनिचरा निवासी गोतरा देवी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 37 पुड़िया स्मैक, जिसका कुल वजन 6.400 ग्राम बताया गया है बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बखिरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद