संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें युवा उद्यमियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा ने योजना के बारे में देते हुए अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 20265-27 के लिए जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसे सभी बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है। डीएम ने सभी बैंकर्स, क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें।
अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा को निर्देशित किया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें,। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति एवं वितरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने निर्देशित किया योजना की सतत समीक्षा करते हुए लक्ष्यानुरूप प्रगति कराएं। इस दौरान डीएम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर प्रगति करने वाले संबंधित जिला बैंक समन्वयकों, बैंक शाखा प्रबंधकों सहित युवा उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में जितेंद्र कुमार गौतम, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।