फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

Fri, 16 Oct 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल। गुरुवार को  क्षेत्र के बेलबनवा गांव में पेड़ से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही गांव के तमाम लोग पहुंच गए। शव की पहचान बेलबनवा गांव निवासी अनिरुद्ध उर्फ मिनकू के रुप में हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। मृतक के पिता ने बेटे द्वारा आत्म हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी।  
 गुरुवार को बेलबनवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अनिरुद्ध  घर के बगल में स्थिति पेड़ पर फंदे से झूल रहा था । गांव की महिलाएं वहां से निकलीं तो युवक को पेड़ से लटकता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने गांव मेें दी। सूचना पर  मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता रामसजीवन ने पुलिस को लिखित तहरीर दी की उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है।  प्रभारी एसओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि मृतक के पिता रामसजन ने आत्महत्या की सूचना दर्ज कराई है ।
 शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा,उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें