फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में लिया
विज्ञापन

- मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के कुडवा गांव के 18 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने चिता से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के मामा ने संदिग्ध हाल में मौत की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

कुडवा ग्राम पंचायत निवासी अमरनाथ पुत्र कृष्ण चंद्र (18) गांव पर ही रहता था। शनिवार को किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन व गांव के लोग उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख व जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन दाह संस्कार के लिए शव को लेकर गए। उसी समय कैंपियरगंज थाना क्षेत्र निवासी मृतक युवक के मामा धर्मराज ने मेंहदावल पुलिस को जहर देने की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस दाह संस्कार स्थल पर पहुंची तो शव 70 प्रतिशत तक जल चुका था। पुलिस ने दाह संस्कार से शव को हटवाते हुए अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंजार्च विसौवा सौरभ मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक के मामा की सूचना पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ प्रदीप सिंह का कहना है मामा ने भांजे के जहर खाने या किसी द्वारा जहर देने की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की सूचना दी थी। जिस पर शव को कब्जे में लिया गया है। शव का काफी हिस्सा जल चुका है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें