संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए टोल फ्री नंबर शुरू किया है। इस पर शिक्षा से जुड़ी कोई भी शिकायत कर सकता है।
इसमें शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर, शिक्षकों की देरी से पहुंचने, अनुपस्थित, मिड डे मील, शिक्षकों की कमी, स्वच्छता और रखरखाव जैसी शिकायतें की जा सकती हैं। इस टोल फ्री नंबर को स्कूल की दीवारों पर अंकित कराया जाएगा।
जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में जिम्मेदारों द्वारा की जा रही लापरवाही और खामियां अधिकारियों के औचक निरीक्षण के समय ही सामने आ पाती थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। ताकि आम-जनमानस विद्यालय संबंधी शिकायतों को टोल फ्री नंबर के माध्यम से कर सकेगा।
अधिकारियों को ग्रामीण, अभिभावकों की ओर से अक्सर समय से शिक्षकों के विद्यालय न आने या देर से विद्यालय खुलने की शिकायत मिलती रहती है।
साथ ही यह भी शिकायत रहती थी कि शिक्षक आते ही नहीं हैं। ऐसे में शासन ने टोल फ्री नंबर-18008893277 जारी करके इसे विद्यालय की दीवारों पर अंदर व बाहर चस्पा करने और गूगल लिंक पर इसे अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात के सामान्य नियम भी विद्यालयों की दीवारों पर लिखाने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि टोल फ्री नंबर व यातायात के सामान्य नियम दीवारों पर अंकित किए जाने लगे हैं।प