आम आदमी पाटी के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग की मरम्मत को लेकर जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिला संयोजक ने कहा कि खलीलाबाद से बखिरा अमरडोभा से होते हुए मेंहदावल तक जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के साथ सड़क की धूल मिट्टी आदि उठता रहता है। इससे सड़क के अगल -बगल के व्यापारी एवं निवासी वायु प्रदूषण की चपेट है। जिसकी वजह से श्ववास रोग, दमा रोग आदि का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग की समस्या को लेकर दर्जनों बार विभिन्न दलों के प्रतिनिधि सड़क पर आकर आंदोलन कर चुके है।
फिर धरना -प्रर्दशन, ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान कराने के सारे प्रयास विफल हो चुके है। यहां के पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात करने पर पता चलता है कि इस रोड के लिए सरकार बजट नही दे रही है। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद से मेंहदावल होते हुए नेपाल को जोडने वाला यही एक वैकल्पिक मार्ग है। जिस पर बड़ी गाड़ियों का भी दबाव बना रहता है।
अत: इस मार्ग पर मजबूत एवं चौड़ी सड़क की नितांत आवश्कता है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क का निर्माण जल्द से जल्द नहीं हुआ तो 20 अप्रैल से कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर शिव शंकर मिश्र, अमरपाल पांडेय, अजय नरायन दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।