फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महोत्सव के मंच से योगी ने किया चुनावी शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास का जिक्र कर मोदी को फिर पीएम बनाने का मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन

संतकबीरनगर।
कबीर मगहर महोत्सव के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने खलीलाबाद में रोडवेज बस डिपो की स्थापना, बखिरा झील के विकास के साथ ही तामेश्वरनाथ धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा कर जनता को लुभाने की कोशिश की। इसके साथ ही बीते दस साल में देश में हुए विकास को गिनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से अपील की।
विज्ञापन

कबीर मगहर महोत्सव के मंच पर सीएम योगी पहुुंचे तो सामने भारी भीड़ देखकर काफी उत्साहित दिखे। अपने भाषण में उन्होंने एक- एक कर स्थानीय मुद्दों को उठाया। कहा कि रोडवेज बस डिपो की स्थापना के लिए शासन ने पहल की है, जल्द ही यह धरातल पर होगा। साथ ही प्रशासन से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। जमीन की उपलब्धता होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इससे आनेवाले दिनों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी। बखिरा झील व पक्षी विहार के विकास का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि इसके विकास को लेकर सरकार गंभीर है। यह पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कबीर स्थली के विकास का भी जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने इसके विकास की नींव रखी। कबीर एकेडमी सहित अन्य कार्य हुए। एक बार फिर पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाइये, डबल इंजन की सरकार विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। तामेश्वरनाथ धाम का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें