फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: योग, खेल मैदान और किड्स प्ले का होगा निर्माण...एक ही जगह मिलेंगे मनोरंजन के साधन

Fri, 27 Sep 2024 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम आवास के पास 30 एकड़ जमीन चिह्नित
विज्ञापन

- योजना पर विनियमित मद से खर्च होगा 50 लाख रुपये
- नंबर गेम - 40 से 50 हजार मियावाकी पद्धति से पेड़ लगाए जाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर और किड्स प्ले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डीएम आवास के पास जमीन चिह्नित हो गई है। इस पर कार्य के लिए विनियमित मद से 50 लाख रुपये जारी हो चुका है। इससे लोगों को एक जगह सभी प्रकार के मनोरंजन के साधन मिल जाएंगे।

शहर को आकर्षक लुक देने के लिए प्रशासन कई योजनाओं पर कार्य करा रहा है। इनमें मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। साथ ही शहर में डिवाइडर पर फूल-पत्तियां लगाई जा रही हैं। अब प्रशासन ने डीएम आवास के पास 30 एकड़ में योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर, किड्स प्ले एरिया बनाने की तैयारी में है। इसके लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। साथ ही 40 से 50 हजार मियावाकी पद्धति से पेड़ लगाए जाने की भी योजना है। इस योजना पर कार्य के लिए अभी विनियिमत क्षेत्र मद से 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही विभागीय बजट से बाकी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हर्बल और फ्लावर गार्डेन भी बनेगा
चिह्नित स्थान पर प्रशासन ने हर्बल और फ्लावर गार्डेन भी बनाने की तैयारी की है। यहां पर कई तरह के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पाथ-वे, पार्क आदि बनाए जाएंगे।

शहरवासियों को मिलेगा लाभ
शहर में योग, खेल का मैदान आदि बनाए जाने से शहरवासियों को लाभ मिलेगा। यहां पर योग के लिए लोग आ सकेंगे, साथ ही खेल का मैदान बनने से युवाओं को भी लाभ होगा। शहर के निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, राहुल आदि ने कहा कि यह पहल सराहनीय है। इससे लोगों को मनोरंजन आदि के लिए गोरखपुर आदि शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही शहर का लुक भी बदलेगा।
विज्ञापन


शहर में योग, खेल मैदान, अमृत सरोवर, किड्स प्ले आदि का निर्माण कराया जाएगा। हर्बल गार्डेन का काम शुरू हो गया है। अन्य कार्य भी जल्द ही शुरू करा दिए जाएंगे। अभी 50 लाख रुपये विनियमित मद से उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य कार्य विभागीय मद से किया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें