फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर के छह सीएचसी पर नहीं हो रहा एक्सरे

Sat, 17 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएचसी मलौली में बंद पड़ी एक्सरे मशीन।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एक्सरे की सुविधा अभी तक नहीं शुरू हो पाई है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना मजबूरी है। उन्हें इसके लिए अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। सब कुछ जानते हुए भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिसमें से खलीलाबाद सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा है, जबकि सेमरियावां, हैंसर, नाथनगर, मेंहदावल, सांथा और बेलहर सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। कही एक्सरे मशीन आई भी तो वह आधी अधूरी ही मिली। जिससे उनको स्टॉल नहीं किया जा सका। कही पर एक्सरे टेक्नीशियन तैनात भी है तो मशीन न होने के चलते उन्हे दूसरे कामों में लगा दिया गया है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों केे अगर डॉक्टर एक्सरे के लिए लिखते है तो उन्हें बाहर एक्सरे कराना मजबूरी बन जाता है। सीएचसी सेमरियावां में एक्सरे कराने आए जहिरूद्दीन अंसारी का कहना है कि उन्हें खांसी की शिकायत है तो डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है। बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। इसी तरह से सीएचसी हैंसर में इलाज के लिए आए जोखन प्रसाद ने बताया कि एक पैर में कई दिनों से दर्द बना हुआ है। जैसे हड्डी में कोई दिक्कत है। डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है, जिसे बाहर से कराया है जिसमे 350 रुपये लगे है। अगर अस्पताल में एक्सरे होता तो पैसा नहीं लगता है। यही हाल अन्य सीएचसी का है। यहां आने वाले मरीज बाहर एक्सरे कराने को मजबूर होते है।

बाहर एक्सरे कराने में 300 से 600 तक खर्च आता है
प्राइवेट में एक्सरे कराने में 300 से लगायत 600 रुपये लगते है। साधारण एक्सरे तो 300 तक हो जाता है लेकिन डिजिटल एक्सरे 300 से 600 रुपये के बीच होता है। जिससे मरीजों को अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन


सीएचसी हैंसर में मशीन खराब पड़ी है
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है। जिसे सही कराने की जहमत विभाग नहीं उठा रहा है। यहां पर एक्सरे टेक्नीशियन भी तैनात नहीं है।

सीएचसी सेमरियावां में नहीं है मशीन
सीएचसी सेमरियावां में टेक्नीशियन की तैनाती है, पर एक्सरे मशीन नहीं है। मशीन के कुछ पार्ट दो साल पहले आए जरूर पर वह भी वैसे ही रखे हुए है। एक्सरे टेक्नीशियन से दूसरा काम लिया जाता है।

सीएचसी नाथनगर में नहीं है मशीन
सीएचसी नाथनगर में एक्सरे मशीन ही नहीं है, इसके साथ ही यहां पर टेक्नीशियन भी नहीं है।
यहां आने वाले मरीज या तो प्राइवेट में एक्सरे कराते है नहीं तो जिला अस्पताल जाना मजबूरी है।

सीएचसी सांथा पर नहीं होता एक्सरे
सीएचसी सांथा पर भी एक्सरे मशीन नहीं है। जिसकी वजह से मरीजों को बाहर एक्सरे कराना मजबूरी है। उन्हे मेंहदावल कस्बे में प्राईवेट में एक्सरे कराने के लिए आना पड़ता है।

सीएचसी बेलहर एक्सरे का कोई इंतजाम नहीं
सीएचसी बेलहर में एक्सरे का कोई इंतजाम नहीं है, यहां पर अभी तक न तो एक्सरे मशीन आई और न ही एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती ही हुई है। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सीएचसी मेंहदावल में टेक्नीशियन है मशीन नहीं
सीएचसी मेंहदावल में टेक्नीशियत की तैनाती है पर यहां पर एक्सरे मशीन नहीं है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हे बाहर में एक्सरे कराना मजबूरी है।

सभी सीएचसी पर एक्सरे मशीन की व्यवस्था बनाई जा रहीं है, कुछ जगहों पर एक्सरे मशीन गई है, उसको स्टॉल नहीं किया जा सका है, जल्द ही सभी जगहों पर एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें