फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग में समस्याओं के निदान की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को सीएमओ को ज्ञापन सौपा। राजकीय नर्सेस संघ के अध्यक्ष लाल देव यादव और राजकीय आप्टोमेट्रिक्ट संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयको व एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में एक कर्मचारी जो सांथा में कार्यरत है उसे अटैच कर धनउगाही की जा रही है। उस कर्मचारी का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। उसे मूल तैनाती वाले स्थान पर भेजा जाए। इसके साथ ही प्रत्येक माह में जनपद के सभी संगठनों से कर्मचारियों के समस्याओं के बारे में वार्ता का समय निर्धारित किया जाए। इस दौरान अजय कुमार, वीरेंद्र, अवधेश समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें