फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले संविदा विद्युत कर्मियों ने शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मियों की मांग थी कि उनका बकाया मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही नवीनीकरण प्रक्रिया को शुरू किया जाए। एक्सईएन ने संविदा कर्मियों की समस्याओं को सुना और दो दिन में मानदेय भुगतान और नवीनीकरण का आश्वासन दिया तब जाकर विद्युत कर्मी माने और आंदोलन समाप्त किए। 
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों को 24 माह से मानदेय नहीं मिला है। वे बिना मानदेय के काम कर रहे है। इसके लिए कई बार आंदोलन किया गया पर अधिकारियों ने उनकी मांगों को नहीं सुना। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों का दुर्घटना बीमा, श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने एवं पीएम खाते में भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुखलिसपुर में धरना दिया गया था तब एक्सईएन ने आश्वासन दिया था कि एक जून तक मानदेय का भुगतान हो जाएगा। पर नहीं हुआ। संविदा कर्मियों ने कहा कि वेतन भुगतान नहीं हुआ तो फिर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी एक्सईएन की होगी। एक्सईएन रामपाल ने संविदा कर्मियों का दो दिन में मानदेय देने का आश्वासन दिया इसके साथ ही नवीनीकरण का भी आश्वासन दिया तब संविदा कर्मी माने। इस अवसर पर राजकुमार, ददन, राम प्रकाश पांडेय, दिनेश पांडेय, विरेद्र पांडेय, देवेंद्र, सतीश, गिरजेश, जनार्दन, धर्मेंद्र गुप्त समेत अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें