फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली रहेगी तभी होगा एक्स-रे, घंटों बिजली का इंतजार करते हैं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। शासन के प्रयासों के बावजूद सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां की स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ विभाग के कागजों तक सीमित है। अस्पताल में मरीजों को एक्सरे जांच की लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। हालत यह कि कभी-कभी मरीजों को बिना एक्स-रे जांच किए घर वापस जाना पड़ता है। एक्सरे के लिए फिर अगले दिन अस्पताल आना पड़ता है। यही नहीं एक्स-रे के बाद उसकी रिपोर्ट मोबाइल फोन के व्हाट्सएप नंबर पर दी जाती है। डाक्टरों के मुताबिक एक्सरे फिल्म खत्म होने के बाद इस व्यवस्था के तहत मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी सेमरियावां पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 500-600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें 10 फीसदी मरीजों को एक्सरे की सलाह चिकित्सक देते हैं, ताकि परीक्षण के हिसाब से इलाज किया जा सके। लोगों के काफी मांग के बाद करीब एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी गई। पिछले महीने मशीन इंस्टाल कर एक्सरे मशीन का संचालन शुरू किया गया। प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का एक्सरे किया जाता है। सुबह पर्ची बनवाने और डाॅक्टर के पास पर्चा जमा कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। डाॅक्टर के एक्सरे जांच लिखने पर फिर एक्सरे टेक्नीशियन के पास पर्चा जमा कर नंबर लगाना पड़ता है। बिजली है तो ठीक एक दो घंटे में नंबर जाएगा। बिजली नहीं है तो एक्सरे जांच होना मुश्किल है। शुक्रवार को 42 मरीज एक्सरे कराने के लिए पर्चा जमा कर बिजली का इंतजार करते नजर आए। टेक्नीशियन ने बताया कि तीन बजे बिजली आएगी तभी एक्सरे जांच हो सकेगी। ऐसे में मरीज परेशान रहे। मरीज महबुल्लाह, इरशाद अहमद, रहमतुल्लाह, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि तीन बजे बिजली आएगी, फिर एक्सरे जांच कराने में घंटों बारी का इंतजार करना पड़ेगा। तब तक डाॅक्टर ओपीडी से उठ जाएंगे।
टेक्नीशियन चंद्र मणि चौधरी का कहना है बिजली बहुत कम रहती है। जिससे परेशानी हो रही है। क्षेत्र के राज कुमार, सलीम, दयाराम वसीम अहमद आदि ने बताया कि सीएचसी के जिम्मेदार की लापरवाही से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक्सरे लिए बिजली होनी चाहिए। सीएचसी में लगा जनरेटर एक्सरे मशीन का लोड नहीं उठा सकता है। बिजली निगम को कम से कम दो बजे तक बिजली जरूर उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।

- डाॅक्टर सुरेश चंद्र, अधीक्षक सीएचसी सेमरियावां
बिजली रोस्टिंग के हिसाब से कटौती होती है। उच्चाधिकारियों के स्तर से रोस्टर कटौती निर्धारित होती है। फीडर पर बिजली मिलने से तत्काल बिजली सप्लाई दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उच्च अधिकारियों से पत्राचार करना चाहिए। जिससे सेमरियावां फीडर को बिजली दिन बराबर मिलती रहे।
विज्ञापन


- इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, बिजली उपकेंद्र करमाखान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें