फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक लूट की सूचना ने उड़ाई पुलिस की नींद

Sun, 07 Jan 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना से रजाई लोड करके जाना था असम
विज्ञापन

सूचना फर्जी निकलने पर पुलिस ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को ट्रक लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस की नींद उड़ गई। लुधियाना से रजाई लोड करके ट्रक को असम जाना था। आनन-फानन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना फर्जी निकलने की जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
कांटे चौकी पर सुबह के समय हरियाणा निवासी भगवान शर्मा पहुंचे। उन्होंने रजाई लोड ट्रक के लूटने की सूचना दी। चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने घटना की सूचना कोतवाल और सीओ को दी। सूचना के बाद दोनों अधिकारी कांटे पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि बस्ती टोल प्लाजा से ट्रक गायब हुआ है। ट्रक ड्राइवर को साथ लेकर पुलिस टीम बस्ती पहुंची। जांच करने पर पुलिस ने पाया कि 20 दिन पूर्व लुधियाना से रजाई लोड ट्रक को असम जाना था। माल मंगाने वाला व्यापारी समय से माल न पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट पहुंच गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर के साथ ट्रांसपोर्ट से गाड़ी लेकर निकला। समय ज्यादा बीत जाने की वजह से ड्राइवर माल लेकर जाने में आनाकानी कर रहा था।
रात में कुछ काम के लिए टोल प्लाजा के पास गाड़ी रोका था। काफी देर तक ड्राइवर के न आने पर व्यापारी जो कि ट्रक चलाना जानता था, वह खुद ट्रक लेकर असम के लिए निकल लिया। टांसपोर्टर से बात करने के बाद फर्जी सूचना निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित ट्रक चालक को पटेल चौकी बस्ती के प्रभारी राजेश यादव को सुपुर्द करके पुलिस टीम वापस खलीलाबाद पहुंची।
कोट
ट्रक लूट की सूचना के बाद मामले की जांच-पड़ताल करने पर फर्जी पाया गया। घटना स्थल बस्ती जनपद में होने के वजह से हरियाणा निवासी ट्रक ड्राइवर भगवान शर्मा को पटेल चौकी पुलिस बस्ती के सुपुर्द कर दिया गया।
-ब्रजेश सिंह, सीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें