फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी प्रतिमाओं के पट खुले, लगे जयकारे

विज्ञापन
गर पंचायत बखिरा में नवरात्रि पर पंडाल में सजी माता दुर्गा की प्रतिमा।। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
देवी प्रतिमाओं के पट खुले, लगे जयकारे
विज्ञापन

सप्तमी में पूजा-पाठ और मंत्र से देवीमय हुआ वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात को सप्तमी पूजन के बाद लोगों के घरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र पट खोल दिए गए। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के लोगों ने दर्शन किए। इसके अलावा पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण देवीमय हो उठा।
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व में वैसे तो हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियां स्थापित नहीं हुई हैं। बृहस्पतिवार को सप्तमी के दिन पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं से नेेत्र पटों को खोलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ जगहों पर तो दिन में ही पट खोल दिए गए, वहीं, कुछ जगह शाम को खोले गए। इसके साथ ही शुक्रवार को भी देवी के पटों को खोलने का क्रम जारी रहा। मुख्यालय के मां समय जी स्थान समेत अन्य जगहों पर स्थापित देवी के नेत्र पट खोले गए। इसी प्रकार विश्वनाथपुर स्थित काली मंदिर के पास स्थापित प्रतिमा के नेत्र पट समाज सेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने खोले। इसी तरह से मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, धनघटा, बेलहर, सांथा, हैंसर, नाथनगर, पौली, हरिहरपुर, बाघनगर, कांटे आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी गीतों पर झूमे लोग
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्र पर जागरण का आयोजन किया गया। गोरख मिश्र एंड पार्टी ने एक से एक देवी गीत प्रस्तुत किए। जिस पर मौजूद लोग झूम उठे। गायक गोरख मिश्र ने सबसे पहले जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से की। उसके बाद मां दुर्गा का आह्वान किया। तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मैया का चोला है रंगलाल, मां शेरा वालिये सहित कई देवी गीतों को पेश किया। इससे पूर्व आयोजक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने गायकों को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सविता चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, बलराम यादव, आशुतोष पांडेय, रविनेश श्रीवास्तव, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें