फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेहत नहीं मुनाफे की फिक्र...मसाले में बुरादे, रंग और डंठल की मिलावट

Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आजकल हर दूसरी चीज में मिलावट देखी जा रही है और मसाले भी इससे अछूते नहीं हैं। मसालों के वजन और मात्रा बढ़ाने के लिए यै मिलावट होती है। जीरा, काली मिर्च, हल्दी आदि में ऐसी मिलावट हो रही है कि उसे पहचाना मुश्किल है।
लेकिन, जिन चीजों को मसालों में मिलाया जाता है वो सेहत के लिए नुकसानदायक या जानलेवा भी हो सकती हैं। इन चीजों में ईंट और लकड़ी के बुरादे, मिलवाटी रंग, डंठल और चूना भी मिलाया जाता है। मिलावटखारों को सेहत की नहीं मुनाफेे की फ्रिक अधिक है। शहर के बरदहिया और गोला बाजार में खुले मसाले बेचे जा रहे हैं। खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार को मसाले का दो सैंपल लिया है और जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए ब्रांडेड से लेकर खुदरा बिकने वाले मसाले में धड़ल्ले से मिलावट का खेल चल रहा है। थोड़े से मुनाफे के चक्कर में दुकानदार लोगों को बीमारियां परोस रहे हैं। शहर में हल्दी, धनिया, जीरा से लेकर काली मिर्च तक में घालमेल किया जा रहा है, लेकिन मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
मसाले खाने के साथ ही स्वाद को बढ़ा देते हैं, लेकिन इस स्वाद में मिलावटखोराें ने सेंध लगाई है। मसाले में लकड़ी से लेकर ईंट का बुरादा मिला रहे हैं, जो खाने के स्वाद को फीका करता है और सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
मिलावटखोर इतनी सफाई से मिलावट करते हैं कि उसे आसानी से नहीं पकड़ा जा सकता है। मसाले में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली हल्दी, मिर्च, धनियां, काली मिर्च, जीरा आदि में अत्यधिक मिलावट की जा रही है।
हल्दी को ज्यादा चमकीला बनाने के लिए लेड क्रोमोट की मिलावट की जाती है, इसके पाउडर में पीला रंग व चॉक पाउडर मिलाया जाता है। वहीं मिर्च पाउडर में भी हानिकारक रंग की मिलावट होती है। अन्य मसालों में भी अरवा चावल की खुद्दी, चने का छिलका, पत्तियों के डंठल आदि का प्रयोग किया जाता है।
आम लोगों के लिए यह पकड़ना मुश्किल है। इस मिलावट के कारण लोग पेट सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, हींग में भी अरारोट मिलाकर मिलावट की जा रही है। अरारोट में तो महक होती नहीं, लिहाजा हींग की खुशबू वाला रसायन मिला दिया जाता है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने मसाले के लिए दो सैंपल : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल बाईपास के पास एक वाहन से मसाले के दो सैंपल लिए हैं। यह वाहन मसाला लेकर दुकानों पर सप्लाई देने जा रहा था। शक के आधार पर इसमें मीट और सब्जी मसाले का सैंपल लिया गया। इसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें