राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने एवं श्रम कानूनों के तहत 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेेतन दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखा। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न ब्लाकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। यहां पर संघ के संरक्षक अयोध्या प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि समझौता के बाद भी प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांगों पर गंभीर नहीं है।
उन्होंने यह आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान राम सागर पांडेय, सरोज सिंह, शशि श्रीवास्तव, माया दूबे, शीला, मालती यादव, पूनम, ऊषा, विमला शर्मा, गीता, विजय लक्ष्मी, चंद्रावती, राधिका, गायत्री देवी, अनारकली, विजय लक्ष्मी, निर्मला, सीमा यादव, तारा देवी, चंदन पांडेय, तारा सिंह, संगीता, आशा देवी, इंद्रावती, विजय सिंह, मांडवी मिश्र, प्रेमा देवी, योगा देवी, चंद्रा देवी, संजू देवी, प्रियंका, सुशीला देवी, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।