फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्यकर्ता ही संगठन की बड़ी ताकत

Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। जनपद की सीमा से पार्टी के जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
मंगलवार को जनपद की सीमा पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, मंझरिया में धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, डीघा में विधायक सदर अंकुर राज तिवारी व जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में विनोद राय का स्वागत किया गया। इसके बाद जिले सभी ब्लॉक प्रमुख बाईपास पुल के नीचे उनका अभिनंदन किए। युवा मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। नगर के सरैया बाईपास तिराहे पर नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में विनोद राय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नीतू सिंह, अजय सिंह गौतम, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, संजीव राय, रामललित चौधरी, श्याम करन सिंह, मधुसुदन पांडेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, राकेश मिश्र, वृजनंदन, गंगाराम, ओमप्रकाश राय, अरविंद्र सिंह, संतलाल, दिनेश, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बृजेश राम त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बद्रीप्रसाद यादव, सुनीता अग्रहरि, राजकुमार चौरसिया, अबरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें