इसके बाद संविदा कर्मी अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही शहर की विद्युत सप्लाई बाधित कर दी। लगभग दो घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही।
अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार और अवर अभियंता ने कर्मचारियों से वार्ता की और तहरीर दिलाने की बात कहीं तब कर्मी माने और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
संविदा कर्मियों ने कहा अवर अभियंता के निर्देश पर बकाया बिल में कनेक्शन काटने के लिए स्टेशन पुरवा मोहल्ला गए थे। यहां पर सीढ़ी बाइक सवार एक युवक से टकरा गया।
संविदा कर्मियों का आरोप था कि युवक ने एक कर्मी को मारापीटा। जबकि उपभोक्ताओं ने कहा कि मामूली बात पर संविदा कर्मियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर मोहल्ले में जमकर हंगामा किया।
इसके बाद कर्मी कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। इसी बीच उपभोक्ता भी पहुंच गए। उपभोक्ताओं का कहना था कि कर्मियों ने तमाम ऐसे लोगों की बिजली भी काट दी, जिन पर कोई बकाया नहीं है।
यहां से विद्युत कर्मी अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों से मांग किया कि उनका मुकदमा दर्ज कराया जाए। बाद में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और तहरीर दिलाई।
इसी बीच शहर की विद्युत आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। जिसे करीब चार बजे बहाल किया गया। अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
संविदा कर्मियों ने जो तहरीर दी थी, उसे कोतवाली पुलिस को दे दिया गया है।