फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त के निर्देश पर हुई जांच, मिली खामियां

Mon, 19 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक के नावध गांव में लोकायुक्त जांच करते एसडीएम के नेतृत्व में टीम।संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नावध में हुए विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत गांव के तीन लोगों ने लोकायुक्त के यहां की। लोकायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मेंहदावल के नेतृत्व में त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर जांच का निर्देश दिया, जिसके क्रम में सोमवार को जांच टीम मौके पर पहुंची और बिंदुवार जांच शुरू की। चकरोड निर्माण में खामियां भी पाई गईं, लेकिन जांच टीम ने रिपोर्ट आला अधिकारी को प्रेषित करने की बात कही।
विज्ञापन

मेंहदावल विकासखंड की ग्राम पंचायत नावध निवासी अरविंद चौधरी, वीरेंद्र मौर्या, जयप्रकाश मौर्या ने लोकायुक्त के यहां 34 बिंदुओं पर ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, गौशाला, चकरोड निर्माण समेत कई विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त ने जिलाधिकारी से तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराते हुए आख्या तलब की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ अमरीश भदौरिया तथा पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के जांच का निर्देश दिया।
जांच टीम ग्राम पंचायत में पहुंची और बिंदुवार शिकायतों की स्थलीय निरीक्षण के साथ जांच शुरू की लोगों का बयान भी दर्ज किया। जांच के दौरान ग्राम पंचायत में बने दो चकरोड सिर्फ कागजों में नजर आए मौके पर कार्य कराया हुआ नहीं पाया गया। पूरे दिन जांच टीम ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की एक-एक बिंदु पर जांच गहनता से की।
विज्ञापन

लोकायुक्त जांच को लेकर हड़कंप मचा रहा। शिकायतकर्ता भी जांच टीम के साथ एक-एक बिंदु की जांच कराने में जुटे रहे।
0000000000000000000
लोकायुक्त के निर्देश नावध ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के अनियमितता की बिंदुवार जांच की गई। कुछ खामियां सामने आई हैं। जांच टीम जल्द ही अपनी जांच आख्या तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन

- योगेश्वर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें