फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने सेमरियावां बीडीओ को हटाया, बेलहर को दी प्रतिकूल प्रवृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार ने शिथिल पर्यवेक्षण में बीडीओ सेमरियावां से प्रभार छीन लिया है, जबकि बीडीओ बेलहर कला को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। दोनों ब्लॉकों के बीडीओ पर कोटे की दुकान के चयन में बरती गई लापरवाही में कार्रवाई हुई है, जबकि सेमरियावा ब्लॉक के बूढ़ाननगर में कोटे की दुकान के चयन के लिए बुलाई गई बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर सचिव को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने बताया कि विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बालेपार में उचित दर विक्रेता के रिक्त की सूचना बीडीओ को 23 मार्च 2023 को दी गई थी। सूचना के बावजूद बीडीओ ने कोटे की दुकान के चयन के लिए अपेक्षित कार्रवाई न करके चार जून को पहली बैठक आयोजित कराई गई। डीएम ने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए बीडीओ रामानंद को प्रतिकूल प्रवृष्टि प्रदान की। बीडीओ ने बालेपार में कोटे की दुकान चयन के लिए खुली बैठक समय से न कराने, प्रशासनिक नियंत्रण में शिथिलता बरतने एवं शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के लिए इनकी निंदा /भर्त्सना की जाती है।
इसी तरह विकास खंड सेमरियावा के बूढ़ाननगर में कोटा चयन की बैठक समय से नहीं कराने में लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी को हटा दिया गया है। वहां तैनात संयुक्त खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को मनरेगा के कार्यों वित्तीय अधिकार को छोड़कर बीडीओ के समस्त पदीय दायित्वों के निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

मनरेगा के वित्तीय कार्यों के संपादन के लिए बीडीओ सांथा विजय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया है। सीडीओ ने बताया कि बूढ़ानगर में छह जून को कोटा चयन के लिए खुली बैठक आहूत की गई थी, जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल यादव बिना पूर्व सूचना के बैठक में उपस्थित नहीं हुए। बीडीओ ने फोन किया तो उनका मोबाइल बंद रहा, जबकि पुलिस फोर्स पहुंची हुई थी। उक्त कृत्य से शासकीय कार्य बाधित होने के साथ- साथ पुलिस फोर्स का भी समय नष्ट हुआ।
इससे जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई। इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल यादव दोषी है। सचिव राहुल यादव को सात जून को निलंबित कर दिया गया। अंतिम जांच के लिए जिला दिव्यांगजन अधिकारी को नामित किया गया है। 15 दिनों के भीतर दोषी सचिव राहुल यादव के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट प्रेषित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें