संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के पुराने कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने के बाद अब फूड प्लाजा बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए पानी की बोरिंग कराई जा रही है, जबकि बाउंड्रीवाल की खोदाई कराई गई है। फूड प्लाजा बनने से शहर वासियों को एक ही स्थान पर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। साथ ही मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे।
दुकानदारों को जगह की जाएगी आवंटित
शहर में बन रहे फूड प्लाजा में दुकानदारों को जगह आवंटित की जाएगी, ताकि विभिन्न प्रकार के खाने-पाने की दुकानें लग सके। साथ ही परिवार के साथ आने-वाले लोगों के मनोरंजन के लिए भी इंतजाम किए गए जाएंगे। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही कार्य में तेजी आएगी।
शहर के आजाद चौक के पास खाली पड़ी जमीन पर फूड प्लाजा बनाने की योजना है। यहां पर काम शुरू हो गया है। पानी की बाेरिंग व बाॅउड्रीवाल का काम जल्द ही पूरा कराया जाएगा। इसके बाद अन्य कार्य होंगे। - महेंद्र सिंह तंवर, डीएम