फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंडर ग्राउंड कूड़ा स्टोर के लिए नहीं शुरू हो पाया काम

विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में गिराया गया पूड़ा।संवाद
विज्ञापन
-पुरानी तहसील व बंजरिया में चिह्नित किया गया था स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गिराए जा रहे कूड़े को लेकर डीएम के सख्त रवैये के बाद शहर के दो स्थानों पर अंडर ग्राउंड कूड़ा स्टोर बनाने का प्रस्ताव करीब छह माह पूर्व तैयार किया गया। ताकि इसका स्थायी निदान हो सके, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। इसके कारण शहर में गंदगी फैल रही है और कूडा डंपिंग की समस्या बनी हुई है।
खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख से अधिक पहुंच गई है, लेकिन शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन अब तक कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। स्थिति यह है कि शहर से निकलने वाला कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र के खाली स्थान पर फेंका जा रहा है। इसके साथ ही शहर में भी जगह- जगह गंदगी फैल रही है। इस समस्या काे लेकर शहरवासियों के आक्रोश को देखते हुए डीएम ने पालिका प्रशासन को कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस पर नगर पालिका प्रशासन ने शहर की पुरानी तहसील और बंजरिया में कूड़ा स्टोर के लिए अंडरग्राउंड व्यवस्था करने का प्रस्ताव तैयार किया। इसके साथ ही जल्द ही कार्य शुरू कराने की बात कही गई, लेकिन करीब छह माह बीत जाने के बाद भी अंडर ग्राउंड कूड़ा स्टोर के लिए कार्य शुरू नहीं हो सका है। अंडर ग्राउंड कूड़ा स्टोर बनने से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र किए जाने की योजना है। काम शुरू न होने से लोगों को निराश हाथ लगी है।
विज्ञापन

0000000000000000
शहर की पुरानी तहसील और बंजरिया में अंडर ग्राउंड कूड़ा स्टोर के लिए योजना बनाई गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे शहरवासियों को गंदगी से निजात मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें