फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानाचार्य को पीटा, बाप-बेटे पर केस

Fri, 30 Aug 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र के महुआरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के महुआरी स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रधानाचार्य सलमान अहमद ने बताया कि 28 अगस्त को दोपहर दो से ढाई बजे के बीच स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। उसी दौरान बस के सामने आकर गांव का मोहम्मद सगीर बस चालक शोएब को गाली देने लगा। जानकारी होने पर उसे वहां से समझा-बुझाकर बस को आगे बढ़वाया। बस जैसे ही सड़क पर आई फिर से वह बस के सामने आकर खड़ा हो गए। फिर समझाकर किसी तरह बस को भेजा गया।
विज्ञापन


इसके बाद वह ऑफिस में आ गया, जिसके कुछ देर बाद सगीर के पिता सलमुद्दीन कार्यालय के बाहर आकर जोर-जोर से गाली दे रहे थे। ऑफिस से बाहर आकर उन्हें वहां से जाने के लिए कहे तो उनका बेटा सगीर डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया। घटना में उनका सिर फट गया और वह वहां से ऑफिस में भागे। जिस पर आरोपी ऑफिस में घुसकर तोड़-फोड़ किए और अभिलेख फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में प्रधानाचार्य के तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें