फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार के सीने में घुसी लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना के महुली हरिहरपुर मार्ग पर अमरुतहनिया बाग के निकट मंगलवार को अनियंत्रित बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसके सीने में लकड़ी का टुकड़ा घुस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नाथनगर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दक्षिणी निवासी काशी प्रसाद पुत्र भग्गन मंगलवार को अपने बाइक से महुली होकर हरिहरपुर जा रहा था। जैसे ही हो अमरुतहनिया बाग के पास सड़क पर पहुंचा। अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर पड़ा। जिससे सड़क पर पड़ी लकड़ी का टुकड़ा उसके सीने में घुस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे निकट के अस्पताल नाथनगर पहुंचाए। जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पर पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें